RCB vs PBKS highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 22 से हराया

RCB VS PBKS

आज IPL 2026 का मैच RCB vs PBKS के बीच खेला गया । जिसमे पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस ने पहले टॉस जीत कर बोलिंग करने का फ़ैसला लिया

RCB VS PBKS

RCB vs PBKS highlights:

आज का मैच RCB vs PBKS के बीच शाम 3:30 पर धर्मशाला में खेला गया जिसमे पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फ़ैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने आए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ओपनर Jacob Bethell और विराट कोहली के बीच 21 रनों की पार्टनरशिप हुए जिसमें Jacob Bethell 7 गेंदों मैं 157 की स्ट्राइक रेट से मात्र 11 रन बनाकर Harpreet Brar का शिकार हो गए फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से तीसरे No. पर बल्लेबाजी करने आए बैटर Devdutt Padikkal और विराट कोहली के बीच एक 81रनों की अहम साझेदारी हुए जिसमें Devdutt Padikkal ने 25 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौके लगाकर 45 रनो की पारी खेलते हुए Harpreet Brar का शिकार हो गए और विराट कोहली ने एक अर्ध शतक वाली पारी खेलते हुए 37 गेंदों में 58 रन बनाकर Yuzvendra Chahal का के हाथों अपना विकेट गवा बैठे । और बाद में एक अच्छी बल्लेबाजी करते हुए Venkatesh Iyer ने 40गेंदों में 73 रनो की नाबाद पारी खेली जिससे रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु का 20 ओवर में 4 विकेट के नुक्सान पर 222 रनो का पंजाब किंग्स को टारगेट दिया लक्ष्य का पीछा करते हुए

Punjab Kings को जीत के लिए 223 रन का बड़ा लक्ष्य मिला, लेकिन शुरुआत बेहद खराब रही। प्रियांश आर्य 0 और प्रभसिमरन सिंह सिर्फ 2 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर भी केवल 1 रन ही बना सके, जिससे टीम दबाव में आ गई।इसके बाद कॉनॉली ने 22 गेंदों में 37 रन की तेज़ पारी खेलकर रनरेट बनाए रखा। नेहल वढेरा की जगह आए शशांक सिंह ने मैच में जान डाल दी और सिर्फ 27 गेंदों में 56 रन ठोक दिए, जिसमें कई चौके और छक्के शामिल रहे।मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंदों में 37 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। अजमतुल्लाह ओमरज़ई ने भी 10 गेंदों में 14 रन जोड़े, जबकि हरप्रीत बराड़ ने अंत में 5 रन बनाए।हालांकि लगातार बढ़ते रनरेट और बीच-बीच में गिरते विकेटों की वजह से PBKS 20 ओवर में 199/8 तक ही पहुंच सकी और टीम को 23 रन से हार झेलनी पड़ी।KKR vs GT Pitch Report: आज के मैच में कौन मारेगा बाजी। क्या गुजरात टाइटन्स KKR को हरा पाएगी

रजनीकांत (Rajinikanth) की टॉप 5 सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों

रजनीकांत की टॉप 5 ब्लॉकबस्टर मुवी की बात तो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म(Rajinikanth top blockbuster movies)

Robot 2.0 (2018):

यह रजनीकांत की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है, जिसमें उनका डबल रोल (डॉ. वसीगरन और चिट्टी) था। इस साइंस-फिक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹665 करोड़ का शानदार कारोबार किया था।

जेलर (2023):

एक बुजुर्ग रिटायर्ड जेलर के रूप में रजनीकांत का धांसू एक्शन और स्वैग दर्शकों को इतना पसंद आया कि इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब ₹618 करोड़ कमाए।

एंथिरन / रोबोट (2010):

शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने रजनीकांत को अखिल भारतीय स्तर पर एक नई पहचान दी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन करीब ₹285 से ₹290 करोड़ के बीच रहा था।

कुली (2025):

इस हालिया एक्शन-ड्रामा फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया और ₹500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।

कबाली (2016):

गैंगस्टर ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में रजनीकांत का माफिया डॉन लुक बहुत फेमस हुआ था। इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग ₹283 से ₹295 करोड़ की कमाई की थी।

Pati Patni aur Wo 2 day 2 Box Office collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने की दूसरे दिन धीमी शुरुआत, कार्तिक आर्यन के पहली फिल्म की भी न कर पाई बराबरी।

रजनीकांत की Release न्यू फिल्म

सुपरस्टार Rajinikanth की मोस्ट अवेटेड फिल्म Jailer 2 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर Nelson Dilipkumar कर रहे हैं, जिन्होंने पहले भी “Jailer” को ब्लॉकबस्टर बनाया था।
फिल्म की स्टार कास्ट काफी दमदार बताई जा रही है। इसमें मुख्य भूमिका में Rajinikanth नजर आएंगे। उनके साथ Mithun Chakraborty, Vidya Balan, S. J. Suryah और Jeetendra जैसे बड़े कलाकार भी दिखाई दे सकते हैं। खबरों के मुताबिक फिल्म में दमदार एक्शन, शानदार स्टोरी और बड़े स्तर का मनोरंजन देखने को मिलेगा।
“Jailer 2” को तमिल के साथ हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है।

रजनीकांत की कितनी है नेटवर्थ

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Rajinikanth आज भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं में गिने जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹430 करोड़ से ₹500 करोड़ के बीच बताई जाती है। अपनी दमदार फिल्मों और शानदार स्टाइल की वजह से उन्हें “थलाइवा” के नाम से भी जाना जाता है।
रजनीकांत की कमाई का मुख्य जरिया फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रॉपर्टी निवेश हैं। बताया जाता है कि वह एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये फीस लेते हैं। कई सालों से वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकारों में शामिल हैं।
उनके पास चेन्नई में आलीशान बंगला, महंगी लग्जरी कारें और कई कीमती संपत्तियां भी मौजूद हैं। रजनीकांत का साधारण जीवन और विनम्र स्वभाव फैंस को काफी पसंद आता है। करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद वह अपनी सादगी के लिए मशहूर हैं।

Pati Patni aur Wo 2 day 2 Box Office collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने की दूसरे दिन धीमी शुरुआत, कार्तिक आर्यन के पहली फिल्म की भी न कर पाई बराबरी।

Pati Patni aur Wo 2 आयुष्मान खुराना ,वामिका गाबी, और सारा अली खान की फिल्म पति पत्नी और वो 2 फिल्म कार्तिक आर्यन की फिल्म पति पत्नी और वो का भी मुकाबला नहीं कर पाई ।

Pati Patni aur Wo 2 day 2 Box Office collection:

पति पत्नी और वो बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 6,822 शोज़ में नेट 4 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया । और वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 5.08 करोड़ का रहा। दूसरे थोड़ा अच्छा प्रदर्शन किया जिसमे 6,717 शो में फिल्म ने नेट 9.75 करोड़ का किया और ग्रॉस कलेक्शन 11.75 करोड़ का किया और वही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करे तो 13.70 करोड़ का किया

Pati Patni Aur Wo Do Box Office collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपए

Ayushmann Khurrana vs Kartik Aaryan Day 2 Box Office Collection :

Pati Patni Aur Woh ने दूसरे दिन ₹12.33 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का दो दिनों का कुल कलेक्शन ₹21.43 करोड़ पहुंच गया था।
वहीं Pati Patni Aur Woh 2 ने दूसरे दिन ₹5.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन ₹9.75 करोड़ तक पहुंच गया।

Dhurandhar 2: The Revenge OTT Release Date: जानिए कब और कहां देखें रणवीर सिंह की फिल्म

पति पत्नी और वो 2 की कहानी और स्टार कास्ट

Pati Patni Aur Woh के बाद अब पति पत्नी और वो 2 दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म कॉमेडी, रिश्तों और प्यार में आने वाली उलझनों पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक शादीशुदा आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी में कई मजेदार मोड़ आते हैं।
फिल्म में Ayushmann Khurrana ने प्रजापति पांडे उर्फ “पति” का किरदार निभाया है। उनका रोल एक ऐसे पति का है जो अपनी शादीशुदा जिंदगी और नए रिश्तों के बीच फंस जाता है।
Wamiqa Gabbi फिल्म में अपर्णा यानी “पत्नी” के रोल में नजर आई हैं। वहीं Sara Ali Khan ने चंचल कुमारी का किरदार निभाया है, जो कहानी में नया ट्विस्ट लेकर आती हैं।
इसके अलावा Rakul Preet Singh डॉक्टर नीलोफर खान के रोल में दिखाई दी हैं। फिल्म में Vijay Raaz और Tigmanshu Dhulia ने भी अहम किरदार निभाए हैं, जो कहानी को और मजेदार बनाते हैं।

KKR vs GT Pitch Report: आज के मैच में कौन मारेगा बाजी। क्या गुजरात टाइटन्स KKR को हरा पाएगी

आज IPL का 60 वा मैच कोलकाता नाईट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स (KKR vs GT) के बीच खेला जाएगा ।
कैसी रहेगी ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच क्या बल्लेबाजी को मिलेगा फायदा या गेंदबाजों का रहेगा बोलबाला ।

KKR vs GT Pitch Report

आज IPL का मैच कोलकाता नाईट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स के बीच कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन में खेला जाएगा । ईडन गार्डन की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है । जिससे पिच पर छक्के और चौके की बरसात देखने को मिलती है । लेकिन पहले शुरुआती ओवर मैं गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग देखने को मिल सकती है और स्पिनर को बीच मैं मदद मिल सकती है ।
जहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का एवरेज स्कोर 180 से 200 रन के बीच रहता है ।

IPL 2026 Player Perfomance :

शुभमन गिल परफोर्मेंस: अगर इस साल IPL 2026 की बात करे शुभमन गिल की बल्लेबाजी की तो उन्होंने इस साल थोड़ा अच्छा प्रदर्शन किया है । जिसमे उन्होंने 11 पारी में 467 रन बनाए और कुछ बेहतरीन पारियां खेली । जिसमें उन्होंने 3 फिफ्टी और बनाई और वही उनकी स्ट्राइक रेट की बात करे तो 158 का रहा ।

Dc vs KKR Pitch Report: कैसी रहेगी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच, KKR रख पाएगी अपनी जीत को लगातार

Sai Sudharsan परफोर्मेंस

Sai Sudharsan ने IPL 2026 में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। गुजरात टाइटंस के युवा ओपनर साई सुदर्शन इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 12 मैचों में 501 रन बनाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है और इस सीजन 500 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज़ बने हैं।
साई सुदर्शन ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार पारियां खेलीं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 61 रन की अहम पारी खेली, जबकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 55 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। पंजाब किंग्स के खिलाफ भी उन्होंने 57 रन बनाकर अपनी क्लास दिखाई।
उनकी बल्लेबाज़ी में संयम और आक्रामकता दोनों देखने को मिली है। इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर वह ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। लगातार तीसरे सीजन 500 से ज्यादा रन बनाकर साई सुदर्शन ने खुद को IPL के सबसे भरोसेमंद युवा बल्लेबाज़ों में शामिल कर लिया है।

Kagiso Rabada बॉलिंग परफॉर्मेंस

IPL 2026 में अबतक Kagiso Rabada गुजरात टाइटन्स के तरफ से खेलते हुए 21 विकेट लिए जिसमें उनकी इकनॉमी 9.15 रही और एवरेज 20.15 का रहा ।

कौन है ? नेहा मर्दा और उनकी नेटवर्थ जानकर हैरान हो जाओगे ।

neha marda

नेहा मर्दा का जन्म 23 सितम्बर 1985 को कोलकाता के एक मारवाड़ी परिवार में हुआ । उन्होंने अपने फिल्म इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत 2004 मै डांस रियलिटी शो – बूगी वूगी से की जिसकी विजेता भी बनी ।बालिका वधू’ और ‘डोली अरमानों की’ के अलावा, वह ‘देवों के देव… महादेव’, ‘पिया का घर प्यारा लगे’, और ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी’ जैसे कई फैमस सीरियल्स में नज़र आ चुकी हैं।

neha marda

नेहा मर्दा:

इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और डांसर नेहा मर्दा ने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर खास पहचान बनाई है। नेहा को सबसे पहले साल 2004 में डांस रियलिटी शो ‘बूगी वूगी’ जीतने के बाद लोकप्रियता मिली थी। खास बात यह रही कि उन्होंने लगातार तीन बार इस शो का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई।
नेहा मर्दा ने साल 2005 में टीवी शो ‘साथ रहेगा हमेशा’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘बालिका वधू’, ‘डोली अरमानों की’ और ‘देवों के देव महादेव’ जैसे कई सुपरहिट धारावाहिकों में काम किया। उनके किरदारों को दर्शकों ने काफी पसंद किया और वह टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं।
एक्ट्रेस ने अपने निजी जीवन में भी कई उतार-चढ़ाव देखे। उन्होंने 10 फरवरी 2012 को पटना के बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से शादी की थी। शादी के करीब 10 साल बाद साल 2023 में उनके घर बेटी अनन्या का जन्म हुआ, जिसके बाद उनकी जिंदगी में नई खुशियां आईं।
प्रेग्नेंसी के बाद शरीर में आए बदलावों और बॉडी ओडर की समस्या से परेशान होकर नेहा ने खुद का एक नेचुरल और फिटकरी आधारित अंडरआर्म रोल-ऑन ब्रांड ‘फिटकू’ लॉन्च किया। नेहा का कहना है कि वह महिलाओं की रोजमर्रा की समस्याओं का आसान और सुरक्षित समाधान देना चाहती हैं।

Dhurandhar 2: The Revenge OTT Release Date: जानिए कब और कहां देखें रणवीर सिंह की फिल्म

कितनी है नेटवर्थ नेहा मर्दा

नेहा मर्दा ने टीवी इंडस्ट्री में काम करके अच्छी पहचान और करोड़ों की संपत्ति बनाई है। उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 15 से 20 करोड़ रुपये बताई जाती है। उन्होंने कई सुपरहिट टीवी सीरियल्स में काम किया, जिससे उन्हें अच्छी कमाई हुई। एक्टिंग के अलावा नेहा अब बिजनेस की दुनिया में भी उतर चुकी हैं।
नेहा मर्दा ‘फिटकू’ नाम की कंपनी चलाती हैं, जो अंडरआर्म रोल-ऑन और पर्सनल केयर प्रोडक्ट बनाती है। यह ब्रांड फिटकरी आधारित नेचुरल प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है। इस कंपनी को Shark Tank India में भी काफी चर्चा मिली थी, जहां नेहा ने अपने बिजनेस का प्रेजेंटेशन दिया था। उनकी कंपनी तेजी से ग्रो कर रही है और सोशल मीडिया पर भी इसके प्रोडक्ट्स काफी वायरल हो रहे हैं।

 

 

Dhurandhar 2: The Revenge OTT Release Date: जानिए कब और कहां देखें रणवीर सिंह की फिल्म

Dhurendra 2 the revenge ott release

Dhurandhar 2:

Dhurandhar 2: The Revenge OTT Release Date: अब OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का इंटरनेशनल “Raw & Undekha” वर्जन 15 मई 2026 को Netflix पर रिलीज किया गया है। वहीं भारत में यह फिल्म JioHotstar पर स्ट्रीम होगी।

Dhurendra 2 the revenge ott release

इंटरनेशनल रिलीज की जानकारी

फिल्म का अनसेंसर्ड और एक्सटेंडेड कट अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों में पहले ही स्ट्रीम होना शुरू हो चुका है। इंटरनेशनल ऑडियंस के बीच फिल्म को लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही है।

भारत में कब होगी स्ट्रीम?

भारत में फिल्म के लिए खास डिजिटल प्री-शो रखा गया है। बताया जा रहा है कि 4 जून 2026 को शाम 7 बजे एक 30 मिनट का बिहाइंड-द-सीन्स और स्पेशल प्रीमियर शो प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद 5 जून 2026 से फिल्म की फुल स्ट्रीमिंग शुरू होगी।

किन भाषाओं में होगी रिलीज?

OTT पर यह फिल्म कई भाषाओं में उपलब्ध हो सकती है। इनमें:
हिंदी
तमिल
तेलुगु
कन्नड़
मलयालम
जैसी भाषाएं शामिल हैं।

रणवीर सिंह का दमदार अंदाज

Ranveer Singh इस फिल्म में एक्शन और इंटेंस रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर्स ने पहले ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त माहौल बना दिया है। फैंस अब इसके OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Pati Patni Aur Wo Do Box Office collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपए

Dhurendra 2 Worldwide Box office collection:

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया है कि हर तरफ सिर्फ इसी फिल्म की चर्चा हो रही है। फिल्म ने भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार कमाई करके नया रिकॉर्ड बना दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1796 करोड़ से ₹1847 करोड़ के बीच पहुंच चुका है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल करता है।
अगर भारत की कमाई की बात करें तो फिल्म ने इंडिया नेट कलेक्शन में करीब ₹1144 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹1369 से ₹1371 करोड़ के बीच बताया जा रहा है। विदेशों में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹426 से ₹475 करोड़ तक की कमाई कर ली है।

 

Pati Patni Aur Wo Do Box Office collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपए

pati patni bo do

Pati Patni Aur Wo Do :

(Pati Patni Aur Wo Do Box Office collection:)बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्मों में शामिल Pati Patni Aur Woh 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में Ayushmann Khurrana, Sara Ali Khan, Wamiqa Gabbi और Rakul Preet Singh मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इस फिल्म का निर्देशन Mudassar Aziz कर रहे हैं, जो पहले भी कई सफल कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म साल 2019 में आई सुपरहिट फिल्म Pati Patni Aur Woh का स्पिरिचुअल सीक्वल होगी।

pati patni bo do

फिल्म की कहानी कैसी होगी?

हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की पूरी कहानी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म में रिश्तों, शादी और एक्स्ट्रा मैरिटल कन्फ्यूजन को कॉमिक अंदाज में दिखाया जाएगा। आयुष्मान खुराना इस बार एक नए और मजेदार किरदार में दिखाई देंगे, जबकि सारा अली खान और वामिका गब्बी ग्लैमर और कॉमेडी का तड़का लगाती नजर आएंगी।

पहली बार बनेगी नई जोड़ी

फिल्म की सबसे खास बात यह है कि आयुष्मान खुराना और सारा अली खान पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। दोनों की फ्रेश जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर अभी से काफी चर्चा शुरू हो चुकी है। फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म रोमांस और कॉमेडी का शानदार मिश्रण साबित होगी।
कॉमेडी फिल्मों के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में फैमिली और कॉमेडी फिल्मों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। ऐसे में ‘पति पत्नी और वो 2’ दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का बड़ा पैकेज साबित हो सकती है। फिल्म में मजेदार डायलॉग, रोमांटिक ट्विस्ट और हल्की-फुल्की कहानी देखने को मिल सकती है।

Pati Patni Aur Wo Do Box Office collection: 

इस फिल्म ने दो सबसे बड़ी नेशनल चेन – PVR Inox और Cinepolis में कुल मिलाकर लगभग 13,000 टिकट बेचे. यह आंकड़ा आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्म ‘डॉक्टर जी’ से भी कम है, जिसकी एडवांस बुकिंग भी पहले से ही कम थी. आपको बता दें कि ‘डॉक्टर जी’ ने नेशनल चेन में कुल मिलाकर करीब 18,000 टिकट बेचे थे, और उसने ओपनिंग डे पर सिर्फ 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जब इसकी तुलना ‘परम सुंदरी’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ जैसी दूसरी मीडियम-बजट वाली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों से की जाती है, तो आयुष्मान खुराना की यह फिल्म उनसे काफी पीछे नजर आती है

 

RR Vs GT : क्या आज जयपुर में चलेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला या गुजरात टाइटन्स करेगी प्वाइंट टेबल पर कब्जा

RR vs GT :

आज IPL 2026 का 52 वा मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स ( RR vs GT) के बीच राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड स्वामी मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 PM पर खेला जाएगा । ये मुकाबला दोनों टीमों के बीच बहुत रोमांचक होने वाला है।

GT vs RR Pitch Report :

आईपीएल 2026 में जयपुर का Sawai Mansingh Stadium एक बार फिर हाई-वोल्टेज मुकाबलों के लिए तैयार है। इस मैदान की पिच को संतुलित माना जा रहा है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग और उछाल मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है बल्लेबाजी आसान होने लगती है। यही वजह है कि पिछले कुछ मैचों में यहां बड़े स्कोर भी देखने को मिले हैं।
इस सीजन में पिच बल्लेबाजों के लिए ज्यादा अनुकूल नजर आई है। सेट बल्लेबाज यहां आसानी से बड़े शॉट खेल सकते हैं और अगर शुरुआत अच्छी मिल जाए तो 200 से ज्यादा रन बनना भी संभव है। वहीं स्पिन गेंदबाज मिडिल ओवर्स में मैच का रुख बदल सकते हैं, क्योंकि पिच थोड़ी धीमी होने पर गेंद टर्न लेना शुरू कर देती है। तेज गेंदबाजों को नई गेंद से फायदा मिल सकता है, लेकिन डेथ ओवर्स में रन रोकना आसान नहीं रहने वाला।
जयपुर के इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 165 से 175 रन के बीच माना जाता है, जबकि 180 से 200 रन का स्कोर काफी मजबूत साबित हो सकता है। शाम के मैचों में ओस भी अहम भूमिका निभाती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है। इसी कारण ज्यादातर टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं।

Players performance in IPL 2026

Shubman Gill Performance IN IPL 2026: 

शुभमन गिल ने इस सीजन अच्छा प्रदर्शन किया । आईपीएल 2026 में अब तक उन्होंने 378 रन बनाए जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 101 नॉटआउट रहा। और 42 का एवरेज 154 की स्ट्राइक रेट रही ।

Dc vs KKR Pitch Report: कैसी रहेगी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच, KKR रख पाएगी अपनी जीत को लगातार

साईं सुदर्शन परफॉर्मेंस : इस सीजन साईं सुदर्शन ने 10 पारी में 385 रन 158 की स्ट्राइक रेट से बनाए जिसमें उनका एवरेज 38 का रहा। जिसमे 3 फिफ्टी और 1 सेंच्युरी लगाई जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ लगाई थी

वैभव सूर्यवंशी परफॉर्मेंस

इस सीजन वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 167 गेंदों में 400 रन 238 की स्ट्राइक रेट से बनाए जिसमें 103 रन सिर्फ 37 गेंदों मैं सनराइजर्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ देखने को मिले । T 20 करियर में मात्र एक ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने youngest प्लेयर के रूप में 1000 रन पूरे किए ।

Janhvi Kapoor Networth : इतनी अमीर हैं Janhvi Kapoor! एक फिल्म से कमाती हैं करोड़ों

Dc vs KKR Pitch Report: कैसी रहेगी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच, KKR रख पाएगी अपनी जीत को लगातार

dc vs kkr

Dc vs KKR

Aaj IPL 2026 का 51 वा मैच दिल्ली कैपिटल vs कोलकाता नाईट राइडर्स (Dc vs KKR ) के बीच दिल्ली कैपिटल के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा । ये मुकाबला दोनों टीमों के बीच बहुत रोमांचक होने वाला है।dc vs kkr

Dc vs KKR Pitch Report:

दिल्ली की गर्मी आज खिलाड़ियों का असली इम्तिहान लेने वाली है। दोपहर के मैच में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मैच पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा। दिल्ली का मैदान छोटा है और यहां की आउटफील्ड काफी तेज है। पिच नंबर 6 पर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, इसलिए आज एक हाई-स्कोरिंग गेम देखने को मिल सकता है।

DC vs KKR Head to Head रिकॉर्ड

Delhi Capitals और Kolkata Knight Riders के बीच मुकाबला हमेशा से IPL के सबसे रोमांचक मैचों में गिना जाता है। दोनों टीमों ने कई बार शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन हेड टू हेड रिकॉर्ड में KKR ने बढ़त बना रखी है।
मई 2026 तक दोनों टीमों के बीच कुल 35 IPL मैच खेले जा चुके हैं। इनमें KKR ने 19 मुकाबले जीते हैं, जबकि DC को 15 मैचों में जीत मिली है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। पिछले कुछ सीजन में KKR ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए DC के खिलाफ लगातार 3 मैच अपने नाम किए हैं।
DC vs KKR Head to Head रिकॉर्ड
कुल मैच: 35
KKR की जीत: 19
DC की जीत: 15
बेनतीजा मैच: 1
ईडन गार्डन्स में KKR का दबदबा
Eden Gardens में KKR का रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहा है। यहां DC के खिलाफ खेले गए 10 मुकाबलों में से KKR ने 8 मैच जीते हैं। घरेलू मैदान का फायदा टीम को हमेशा मिलता दिखाई दिया है।
सबसे बड़ा स्कोर
KKR ने साल 2024 में DC के खिलाफ 272/7 का विशाल स्कोर बनाया था, जो IPL इतिहास के सबसे बड़े स्कोर में शामिल है। उस मैच में KKR के बल्लेबाजों ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर रिकॉर्ड बना दिया था।

KL Rahul Perpormance

KL Rahul की परफॉर्मेंस की तो KL राहुल ने RCB के ख़िलाफ़ खेलते हुए एक अच्छी पारी खेली जिसमे उन्होंने 34 गेंदों में 57 रन की एक बेहतरीन पारी खेली जिसमे 6 चौके और 2 छक्के देखने को मिले । इस साल उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए एक 115 की नॉटआउट पारी खेली । जिससे उनका Avrage 53.66 का रहा ।

Lungi Ngidi Perpormance

IPL 2026 में लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से खेल रहे हैं और उन्होंने इस सीजन (8 मई 2026 तक) 3 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/27 बनाम LSG रहा है। वह 2026 में अच्छी फॉर्म में हैं और डेथ ओवर्स में अपनी स्लोअर गेंदों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Dc vs Csk Live match : क्या दिल्ली कैपिटल चेन्नई सुपर किंग्स से ले पाएगी पिछली हार का बदला , या फिर CSK दिल्ली को हरा कर प्वाइंट टेबल पर जगह बनाएगी

 

Janhvi Kapoor Networth : इतनी अमीर हैं Janhvi Kapoor! एक फिल्म से कमाती हैं करोड़ों

Janhvi Kapoor Networth :

बॉलीवुड की ग्लैमरस और चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल Janhvi Kapoor एक बार फिर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2025-2026 तक उनकी कुल संपत्ति लगभग 82 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी दौलत हासिल करना हर किसी के बस की बात नहीं होती।
जान्हवी कपूर की कमाई का सबसे बड़ा जरिया फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया प्रमोशन हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वह एक फिल्म के लिए करीब 5 से 10 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा बड़े-बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों से भी करोड़ों की कमाई करती हैं।
लक्जरी लाइफस्टाइल की बात करें तो उनके पास मुंबई के बांद्रा इलाके में करोड़ों रुपये का शानदार अपार्टमेंट है। वहीं उनकी कार कलेक्शन भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। उनके गैराज में Lexus LM, BMW X5 और Mercedes-Benz GLE जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं।

Janhvi Kapoor की पहली बॉलीवुड फिल्म

जाह्नवी कपूर की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘धड़क’ (Dhadak) है, जो 2018 में रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में थे और इसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया था। यह फिल्म मराठी ब्लॉकबस्टर ‘सैराट’ की रीमेक थी। जो बॉलीवुड की हिट फिल्म रही जिसने उस समय 110 करोड़ का अखड़ा पार किया

Janhvi Kapoor Next film :

बॉलीवुड अभिनेत्री Janhvi Kapoor अब साउथ सिनेमा में भी धमाका करने जा रही हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी।
बताया जा रहा है कि फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक Buchi Babu Sana कर रहे हैं। वहीं फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
फिल्म ‘पेड्डी’ में Janhvi Kapoor का नया और अलग अंदाज देखने को मिल सकता है।