Dhurandhar 2:
Dhurandhar 2: The Revenge OTT Release Date: अब OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का इंटरनेशनल “Raw & Undekha” वर्जन 15 मई 2026 को Netflix पर रिलीज किया गया है। वहीं भारत में यह फिल्म JioHotstar पर स्ट्रीम होगी।

इंटरनेशनल रिलीज की जानकारी
फिल्म का अनसेंसर्ड और एक्सटेंडेड कट अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों में पहले ही स्ट्रीम होना शुरू हो चुका है। इंटरनेशनल ऑडियंस के बीच फिल्म को लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही है।
भारत में कब होगी स्ट्रीम?
भारत में फिल्म के लिए खास डिजिटल प्री-शो रखा गया है। बताया जा रहा है कि 4 जून 2026 को शाम 7 बजे एक 30 मिनट का बिहाइंड-द-सीन्स और स्पेशल प्रीमियर शो प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद 5 जून 2026 से फिल्म की फुल स्ट्रीमिंग शुरू होगी।
किन भाषाओं में होगी रिलीज?
OTT पर यह फिल्म कई भाषाओं में उपलब्ध हो सकती है। इनमें:
हिंदी
तमिल
तेलुगु
कन्नड़
मलयालम
जैसी भाषाएं शामिल हैं।
रणवीर सिंह का दमदार अंदाज
Ranveer Singh इस फिल्म में एक्शन और इंटेंस रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर्स ने पहले ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त माहौल बना दिया है। फैंस अब इसके OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Dhurendra 2 Worldwide Box office collection:
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया है कि हर तरफ सिर्फ इसी फिल्म की चर्चा हो रही है। फिल्म ने भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार कमाई करके नया रिकॉर्ड बना दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1796 करोड़ से ₹1847 करोड़ के बीच पहुंच चुका है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल करता है।
अगर भारत की कमाई की बात करें तो फिल्म ने इंडिया नेट कलेक्शन में करीब ₹1144 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹1369 से ₹1371 करोड़ के बीच बताया जा रहा है। विदेशों में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹426 से ₹475 करोड़ तक की कमाई कर ली है।




1 thought on “Dhurandhar 2: The Revenge OTT Release Date: जानिए कब और कहां देखें रणवीर सिंह की फिल्म”