Janhvi Kapoor Networth :
बॉलीवुड की ग्लैमरस और चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल Janhvi Kapoor एक बार फिर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2025-2026 तक उनकी कुल संपत्ति लगभग 82 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी दौलत हासिल करना हर किसी के बस की बात नहीं होती।
जान्हवी कपूर की कमाई का सबसे बड़ा जरिया फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया प्रमोशन हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वह एक फिल्म के लिए करीब 5 से 10 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा बड़े-बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों से भी करोड़ों की कमाई करती हैं।
लक्जरी लाइफस्टाइल की बात करें तो उनके पास मुंबई के बांद्रा इलाके में करोड़ों रुपये का शानदार अपार्टमेंट है। वहीं उनकी कार कलेक्शन भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। उनके गैराज में Lexus LM, BMW X5 और Mercedes-Benz GLE जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं।

Janhvi Kapoor की पहली बॉलीवुड फिल्म
जाह्नवी कपूर की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘धड़क’ (Dhadak) है, जो 2018 में रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में थे और इसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया था। यह फिल्म मराठी ब्लॉकबस्टर ‘सैराट’ की रीमेक थी। जो बॉलीवुड की हिट फिल्म रही जिसने उस समय 110 करोड़ का अखड़ा पार किया
Janhvi Kapoor Next film :
बॉलीवुड अभिनेत्री Janhvi Kapoor अब साउथ सिनेमा में भी धमाका करने जा रही हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी।
बताया जा रहा है कि फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक Buchi Babu Sana कर रहे हैं। वहीं फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
फिल्म ‘पेड्डी’ में Janhvi Kapoor का नया और अलग अंदाज देखने को मिल सकता है।