नेहा मर्दा का जन्म 23 सितम्बर 1985 को कोलकाता के एक मारवाड़ी परिवार में हुआ । उन्होंने अपने फिल्म इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत 2004 मै डांस रियलिटी शो – बूगी वूगी से की जिसकी विजेता भी बनी ।बालिका वधू’ और ‘डोली अरमानों की’ के अलावा, वह ‘देवों के देव… महादेव’, ‘पिया का घर प्यारा लगे’, और ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी’ जैसे कई फैमस सीरियल्स में नज़र आ चुकी हैं।

नेहा मर्दा:
इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और डांसर नेहा मर्दा ने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर खास पहचान बनाई है। नेहा को सबसे पहले साल 2004 में डांस रियलिटी शो ‘बूगी वूगी’ जीतने के बाद लोकप्रियता मिली थी। खास बात यह रही कि उन्होंने लगातार तीन बार इस शो का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई।
नेहा मर्दा ने साल 2005 में टीवी शो ‘साथ रहेगा हमेशा’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘बालिका वधू’, ‘डोली अरमानों की’ और ‘देवों के देव महादेव’ जैसे कई सुपरहिट धारावाहिकों में काम किया। उनके किरदारों को दर्शकों ने काफी पसंद किया और वह टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं।
एक्ट्रेस ने अपने निजी जीवन में भी कई उतार-चढ़ाव देखे। उन्होंने 10 फरवरी 2012 को पटना के बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से शादी की थी। शादी के करीब 10 साल बाद साल 2023 में उनके घर बेटी अनन्या का जन्म हुआ, जिसके बाद उनकी जिंदगी में नई खुशियां आईं।
प्रेग्नेंसी के बाद शरीर में आए बदलावों और बॉडी ओडर की समस्या से परेशान होकर नेहा ने खुद का एक नेचुरल और फिटकरी आधारित अंडरआर्म रोल-ऑन ब्रांड ‘फिटकू’ लॉन्च किया। नेहा का कहना है कि वह महिलाओं की रोजमर्रा की समस्याओं का आसान और सुरक्षित समाधान देना चाहती हैं।
Dhurandhar 2: The Revenge OTT Release Date: जानिए कब और कहां देखें रणवीर सिंह की फिल्म
कितनी है नेटवर्थ नेहा मर्दा
नेहा मर्दा ने टीवी इंडस्ट्री में काम करके अच्छी पहचान और करोड़ों की संपत्ति बनाई है। उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 15 से 20 करोड़ रुपये बताई जाती है। उन्होंने कई सुपरहिट टीवी सीरियल्स में काम किया, जिससे उन्हें अच्छी कमाई हुई। एक्टिंग के अलावा नेहा अब बिजनेस की दुनिया में भी उतर चुकी हैं।
नेहा मर्दा ‘फिटकू’ नाम की कंपनी चलाती हैं, जो अंडरआर्म रोल-ऑन और पर्सनल केयर प्रोडक्ट बनाती है। यह ब्रांड फिटकरी आधारित नेचुरल प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है। इस कंपनी को Shark Tank India में भी काफी चर्चा मिली थी, जहां नेहा ने अपने बिजनेस का प्रेजेंटेशन दिया था। उनकी कंपनी तेजी से ग्रो कर रही है और सोशल मीडिया पर भी इसके प्रोडक्ट्स काफी वायरल हो रहे हैं।



