DC vs PBKS :
DC vs PBKS IPL 2026 का 35 वा मैच आज दिल्ली कैपिटल vs पंजाब किंग्स के बीच दिल्ली कैपिटल के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली कैपिटल के कप्तान अक्षर पटेल ने पहले टॉस जीत कर बैटिंग करने का फ़ैसला लिया ।
DC Vs PBKS Batting :
आईपीएल के इस मुकाबले में Delhi Capitals ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना डाले। यह स्कोर इस सीजन के सबसे बड़े स्कोरों में से एक माना जा रहा है।
शुरुआत में टीम को हल्का झटका लगा जब Pathum Nissanka सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
KL Rahul ने कप्तानी पारी खेलते हुए 67 गेंदों पर नाबाद 152 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 16 चौके और 9 छक्के शामिल थे। उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए और गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
उनका पूरा साथ दिया Nitish Rana ने, जिन्होंने 44 गेंदों में 91 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। दोनों के बीच शानदार साझेदारी हुई, जिसने स्कोर को 250 के पार पहुंचा दिया।
अंत में David Miller 3 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया।
गेंदबाजी में Punjab Kings के गेंदबाज पूरी तरह बेअसर नजर आए। Arshdeep Singh और Xavier Bartlett को एक-एक विकेट जरूर मिला, लेकिन बाकी गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई।
अब 265 रन के लक्ष्य का पीछा करना Punjab Kings के लिए बेहद मुश्किल चुनौती होगी। मैच पूरी तरह दिल्ली के कब्जे में नजर आ रहा है, लेकिन टी20 क्रिकेट में कुछ भी संभव है। वही टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स प्लेइंग ने अच्छी पार्टनरशिप किया जहां Prabhsimran Singh ने 26 गेंदों में 76 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं Shreyas Iyer ने कप्तानी पारी खेलते हुए 36 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए। Priyansh Arya ने भी 17 गेंदों में 43 रन ठोककर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं था, लेकिन पंजाब किंग्स के बल्लेबाज़ों ने कमाल कर दिखाया। टीम ने सिर्फ 18.5 ओवर में 265/4 बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। पंजाब की बल्लेबाज़ी में आक्रामकता और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया, जिससे दिल्ली के गेंदबाज़ बेबस नजर आए।
DC vs PBKS : पंजाब किंग्स प्लेइंग ने रचा इतिहास 264 रन का किया चैसCSK vs SRH Pitch Report: क्या आज चेन्नई सुपर किंग्स अपनी जीत को बरक़रार रख पाएगी , क्या आज MS धोनी मैच खेलेंगे
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट :
दिल्ली की गर्मी आज खिलाड़ियों का असली इम्तिहान लेने वाली है। दोपहर के मैच में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मैच पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा। दिल्ली का मैदान छोटा है और यहां की आउटफील्ड काफी तेज है। पिच नंबर 6 पर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, इसलिए आज एक हाई-स्कोरिंग गेम देखने को मिल सकता है।