R. B. Choudary का सड़क हादसे में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

R. B. Choudary :

Pali Road Accident : पाली। ”R. B. Choudary” राष्ट्रीय राजमार्ग 162 पर झूंठा गांव के समीप मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में दक्षिण भारत के जाने-माने फिल्म निर्माता, निर्देशक एवं व्यवसायी 76 वर्षीय बक्ताराम चौधरी की मौत हो गई। बक्ताराम दक्षिण भारत में आर.बी. चौधरी के नाम से प्रसिद्ध थे। हादसे में उनके साथ कार चालक गौतम सीरवी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार रिसाणिया सोजतरोड हाल चैन्नई निवासी बक्ताराम सीरवी अपने भतीजे के साथ लिलाम्बा गांव में एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान झूंठा गांव के पास अचानक सड़क पर गोवंश आने से उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी की बक्ताराम की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।

R.B. chaudhary का सफर:

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में R. B. Choudary एक ऐसा नाम है, जिन्होंने साउथ सिनेमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु फिल्मों के सफल निर्माता के रूप में जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में मनोरंजन, एक्शन और भावनाओं का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है।
R. B. Choudary ने अपने करियर की शुरुआत छोटे स्तर से की थी, लेकिन अपने मेहनत और दूरदृष्टि के दम पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस Super Good Films के तहत कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। यह बैनर आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद प्रोडक्शन हाउस में से एक माना जाता है।
उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ काम किया और नए कलाकारों को भी मौका दिया। उनकी फिल्मों में दर्शकों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देखने को मिलता है।
R. B. Choudary का योगदान केवल फिल्म निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने इंडस्ट्री में नए टैलेंट को आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई है। आज उनका नाम भारतीय सिनेमा के सफल और सम्मानित निर्माताओं में लिया जाता है।

Dc vs Csk Live match : क्या दिल्ली कैपिटल चेन्नई सुपर किंग्स से ले पाएगी पिछली हार का बदला , या फिर CSK दिल्ली को हरा कर प्वाइंट टेबल पर जगह बनाएगी

CSK vs DC :

Dc vs Csk Live match IPL 2026 का 48 वा मैच दिल्ली कैपिटल और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज रात 7:30 PM पर दिल्ली कैपिटल के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में होगा । क्या आज दिल्ली कैपिटल पिछली हार का बदला ले पाएगी या नहीं यह मुकाबला दो टीम्स के लिए बहुत खास रहने बाला होगा । क्योंकि दोनों ही टीमों को प्लेऑफ के लिए प्वाइंट टेबल में बने रहना होगा ।

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट :

दिल्ली की गर्मी आज खिलाड़ियों का असली इम्तिहान लेने वाली है। दोपहर के मैच में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मैच पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा। दिल्ली का मैदान छोटा है और यहां की आउटफील्ड काफी तेज है। पिच नंबर 6 पर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, इसलिए आज एक हाई-स्कोरिंग गेम देखने को मिल सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन :

चेन्नई सुपर किंग्स 9 मैच में 4 जीत के साथ छठे नंबर पर है। पिछले मैच में उसने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया था।

दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन :

दिल्ली कैपिटल्स 9 मैच में 4 जीत के साथ 7वें नंबर पर है। पिछले मैच में उसने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था। यह जीत उसे लगातार तीन हार के बाद मिली थी।

Mumbai Indians vs Lucknow super Gaints : प्लेऑफ की जंग में कौन रहेगा आगे, क्या मुंबई इंडियंस LSG को घर पर हारा पाएगी?

अंशुल कम्बोज के पास पर्पल कैप हासिल करने का मौका :

अंशुल कम्बोज एक विकेट लेते ही पर्पल कैप हासिल कर लेंगे। फिलहाल उनके और भुवनेश्वर कुमार के 17-17 विकेट हैं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड:

हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो 32 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स 20 मैच जीती है। 12 मैच दिल्ली कैपिटल्स जीती है।

Trisha Krishnan Birthday Special: जानिए कब हुआ जन्म और कौन हैं उनके माता-पिता

Trisha krishnana birthday

Trisha Krishnan Birthday Special :

Trisha Krishnan Birthday Special का जन्म 4 मई 1983 को हुआ था और वह साउथ इंडियन सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से बड़ी पहचान बनाई है। अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से करने के बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और कई हिट फिल्में दीं।
उनके परिवार की बात करें तो उनके पिता का नाम कृष्णन था, जो एक होटल में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे, जबकि उनकी माता का नाम उमा कृष्णन है, जो हमेशा उनके करियर में उनका साथ देती रही हैं।

Trisha krishnana birthday

Trisha Krishnan पहली फिल्म :

साउथ इंडियन की मसूहर अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन की पहली फिल्म 1999 में आई तमिल रोमांटिक ड्रामा ‘जोड़ी’ (Jodi) थी, जिसमें उन्होंने एक सहायक भूमिका (Supporting Role) निभाई थी। हालाँकि, उनकी मुख्य अभिनेत्री (Lead Actress) के रूप में पहली फिल्म 2002 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘मौनम पेसियाधे’ (Mounam Pesiyadhe) थी, जिसमें उन्होंने सूर्या के साथ अभिनय किया था। और वही बात करे बॉलीवुड में डेब्यू की तो उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म खट्टा मीठा से अपना डेब्यू किया । जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के कॉलेज फ्रेंड के रूप में अभिनय किया ।

Trisha Krishnan सुपर हिट फिल्में :

त्रिशा कृष्णन की हिंदी में डब की गई लोकप्रिय फिल्मों में पोन्नियिन सेल्वन 1 & 2, रांगी, मोहनी, और द रोड शामिल हैं, जो उनकी बेहतरीन एक्टिंग और सस्पेंस के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा, उनकी तमिल/तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्में जैसे घिल्ली, वर्षम और आदावरी मतालकु अर्थालु वेरूले हिंदी में उपलब्ध हैं, जिन्होंने हिंदी भाषी दर्शकों के बीच भी धूम मचाई है।

Trisha Krishnan आने वाली मूवी :

साउथ इंडियन सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री Trisha Krishnan एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली तृषा अब बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ दमदार वापसी कर रही हैं। उनकी जल्द साउथ सुपर स्टार सूर्या के साथ फिल्म KARUPPU में एक वकील की भूमिका नाभाते हुए नजर आएगी और वही मलयालम फ़िल RAM में भी नजर आएगी ।

Mumbai Indians vs Lucknow super Gaints : प्लेऑफ की जंग में कौन रहेगा आगे, क्या मुंबई इंडियंस LSG को घर पर हारा पाएगी?

MI vs LSG :

IPL 2026 का 47 वा मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच मुंबई इंडियंस के घरेलू होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम मैं खेला जाएगा यह कि पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी होती है इसलिए दोनों टीमों के कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला करेंगे

Mumbai Indians vs Lucknow super Gaints Pitch Report :

वानखेड़े स्टेडियम भारत के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदानों में से एक है, जहां हर मैच में रोमांच अपने चरम पर होता है। मुंबई में स्थित यह स्टेडियम अपनी तेज आउटफील्ड, छोटी बाउंड्री और हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है। यहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों के लिए बेहद अनुकूल रहती है, जिससे दर्शकों को चौके-छक्कों की भरमार देखने को मिलती है।
वानखेड़े की पिच का स्वभाव फ्लैट और हार्ड होता है, जिससे गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और बल्लेबाज़ आसानी से अपने शॉट खेल पाते हैं। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाज़ों को हल्की स्विंग जरूर मिलती है, खासकर जब मौसम में नमी होती है या डे-नाइट मैच खेला जा रहा हो। लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच और भी ज्यादा बल्लेबाज़ी के अनुकूल हो जाती है, जिससे बड़े स्कोर बनना आम बात है।
इस मैदान पर छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाज़ों को अतिरिक्त फायदा देती है। एक बार अगर कोई बल्लेबाज़ सेट हो जाए, तो वह बड़ी पारी खेलने में सक्षम होता है। वहीं गेंदबाज़ों के लिए यहां काम आसान नहीं होता। तेज गेंदबाज़ों को शुरुआती ओवरों में स्विंग का सहारा लेना पड़ता है, जबकि स्पिनर्स को ज्यादा टर्न नहीं मिलती, जिससे उन्हें कसी हुई लाइन-लेंथ पर गेंदबाज़ी करनी पड़ती है। खासकर डेथ ओवरों में गेंदबाज़ों पर काफी दबाव रहता है।
टॉस इस मैदान पर अहम भूमिका निभाता है। ज्यादातर टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करती हैं, क्योंकि दूसरी पारी में ओस (dew) का असर बढ़ जाता है। ओस के कारण गेंद फिसलने लगती है, जिससे गेंदबाज़ों को नियंत्रण में मुश्किल होती है और बल्लेबाज़ों को फायदा मिलता है।
अगर औसत स्कोर की बात करें, तो T20 मुकाबलों में यहां 170 से 190 रन का स्कोर सामान्य माना जाता है, जबकि वनडे मैचों में 280 से 320 रन तक का स्कोर देखने को मिलता है। हालांकि कई बार यहां इससे भी बड़े स्कोर बन चुके हैं, जो इस पिच की बल्लेबाज़ी के अनुकूलता को दर्शाता है।

Mumbai Indians vs Lucknow super Gaints हेड to हेड रिकॉर्ड:

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के पिछले 5 मैच की बात करे तो मुंबई इंडियंस ने 5 मैच में से सिर्फ दो मैच जीते और वही लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 5 मैच में से 3 अपने नाम किए ओवर ऑल देख जाए तो मुंबई इंडियंस पर लखनऊ सुपर जाइंट्स का दबदबा रहा मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन खास अच्छा नहीं है । उसको अपने 6 मैच जीतने होंगे नहीं तो मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ का रास्ता बंद हो सकता है।

CSK vs MI Match Preview : चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8विकेट से हाराया

 

 

Punjab Kings vs Gujarat Titans :आखिरी गेंद तक रोमांच, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया

punjab kings vs gujarat titans

Punjab Kings vs Gujarat Titans:

आईपीएल के इस बेहद रोमांचक मुकाबले में Gujarat Titans ने Punjab Kings को आखिरी गेंद पर 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में दर्शकों को अंत तक सस्पेंस देखने को मिला।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 163/9 का स्कोर बनाया। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और शुरुआती झटकों ने टीम को दबाव में ला दिया। हालांकि Shashank Singh ने शानदार 57 रन (29 गेंद) की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उनके अलावा Marcus Stoinis ने 40 रन का योगदान दिया।
गुजरात की गेंदबाजी की बात करें तो Jason Holder ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। वहीं Kagiso Rabada और Mohammed Siraj ने भी 2-2 विकेट लेकर पंजाब की पारी को संभलने नहीं दिया।
164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत भी साधारण रही। कप्तान Shubman Gill जल्दी आउट हो गए। लेकिन Sai Sudharsan ने 57 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को मैच में बनाए रखा। अंत में Washington Sundar ने 40 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई।
मैच का असली रोमांच आखिरी ओवर में देखने को मिला, जब गुजरात को जीत के लिए कुछ ही रन चाहिए थे और पंजाब के गेंदबाज दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन गुजरात के बल्लेबाजों ने संयम बनाए रखा और आखिरी गेंद पर जीत हासिल कर ली।

punjab kings vs gujarat titans

साईं सुदर्शन बने प्लेयर ऑफ द मैच :

आईपीएल के इस रोमांचक मुकाबले में Gujarat Titans ने Punjab Kings को आखिरी गेंद पर हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस हाई-वोल्टेज मैच में कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन असली हीरो बने Sai Sudharsan, जिन्हें “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया।
साई सुदर्शन ने टीम के लिए सबसे अहम समय पर जिम्मेदारी संभाली। जब गुजरात की शुरुआत लड़खड़ा गई थी, तब उन्होंने शानदार 57 रन (41 गेंद) की पारी खेली। उनकी इस पारी में 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उन्होंने न केवल पारी को संभाला, बल्कि टीम को लक्ष्य के करीब भी पहुंचाया।
उनकी बल्लेबाजी की सबसे खास बात थी संयम और सही समय पर शॉट खेलना। एक तरफ विकेट गिर रहे थे, लेकिन सुदर्शन ने अपना धैर्य नहीं खोया और टीम को मैच में बनाए रखा।
हालांकि अंत में Washington Sundar ने फिनिशिंग टच दिया, लेकिन साई सुदर्शन की पारी ही इस जीत की नींव बनी। इसी शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” का अवॉर्ड दिया गया

कौन है RCB की मालकिन अनन्या बिड़ला और कितनी है नेटवर्थ,

कौन है RCB की मालकिन अनन्या बिड़ला :

Ananya Birla भारत की जानी-मानी entrepreneur, singer-songwriter और businesswoman हैं। वह भारत के बड़े industrialist Kumar Mangalam Birla की बेटी हैं और Birla family की sixth-generation member मानी जाती हैं। Business family से आने के बावजूद उन्होंने अपनी अलग पहचान business, music और startups के जरिए बनाई।

Ananya Birla Net Worth (कुल संपत्ति):

Ananya Birla की estimated net worth 2026 में लगभग ₹1,700 करोड़ से ₹1,770 करोड़ बताई जाती है। उनकी wealth सिर्फ family background की वजह से नहीं, बल्कि उनके खुद के ventures, investments और businesses से भी आती है।
उनकी incomes माइक्रोफाइनेंस बिज़नस जो ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को लोन देने का काम करती है उससे और उनका E-commerce ventures से और बहुत सारी इनवेस्टमेंट से आती है ।

पढ़ाई कहाँ से की?

Ananya Birla ने शुरुआती पढ़ाई American School of Bombay, Mumbai से की। इसके बाद higher education के लिए वह UK गईं और University of Oxford से Economics and Management की पढ़ाई की।
Oxford में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने music aur entrepreneurship दोनों में interest develop किया।

कौन-कौन से business start किए?

1. Svatantra Microfin

Ananya Birla ने सिर्फ 17 साल की उम्र में Svatantra Microfin शुरू किया।
यह company rural India की women entrepreneurs को loans देती है ताकि वे अपना छोटा business शुरू कर सकें।
इस business का focus:
Women empowerment
Financial inclusion
Rural entrepreneurship
यही उनका सबसे बड़ा और successful business माना जाता है।

2. CuroCarte

उन्होंने CuroCarte नाम का luxury e-commerce platform भी launch किया।
यह handcrafted home décor, furniture और premium lifestyle products बेचता है।

3. Beauty & Lifestyle Ventures

Ananya ने beauty और wellness sector में भी investments किए हैं और कई brands launch/support किए।

4. Birla Studios

2026 में उन्होंने Birla Studios launch किया, जिससे Aditya Birla Group entertainment और film production industry में enter हुआ।
The Economic Times
Music Career
Business के अलावा Ananya Birla international pop singer भी रही हैं।
उनके popular songs:
Livin’ the Life
Meant To Be
Blackout
Unstoppable
उन्होंने कई global music producers के साथ काम किया और Indian independent pop scene में strong presence बनाई।

Main Vaapas Aaunga Movie Release date cast story : आइए जानते है। दिलजीत दोसांझ की मूवी कब होगी रिलीज़,

Main Vaapas Aaunga Movie, भारतीय सिनेमा के मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली एक बार फिर अपनी खास रोमांटिक कहानी के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। उनकी नई फिल्म “मैं वापस आऊंगा” पहले से ही चर्चा में है और इसे 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिना जा रहा है।

Main Vaapas Aaunga Release Date :

फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। यह गर्मियों के बड़े रिलीज़ स्लॉट में आएगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की उम्मीद है।

मैं वापस आऊंगा की स्टार कास्ट :

आगामी फिल्म “मैं वापस आऊंगा” अपनी भावनात्मक कहानी के साथ-साथ अपनी दमदार स्टार कास्ट के कारण भी काफी चर्चा में है। निर्देशक इम्तियाज अली ने इस फिल्म के लिए ऐसे कलाकारों का चयन किया है, जो अपने-अपने अंदाज़ में कहानी को गहराई और वास्तविकता देने की क्षमता रखते हैं।

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं दिलजीत दोसांझ, जो अपने सहज और दिल को छू लेने वाले अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पहले भी कई फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है, और इस फिल्म में उनका किरदार एक ऐसे इंसान का हो सकता है, जो प्यार, दूरी और इंतज़ार के बीच जूझता है। दिलजीत की सादगी भरी एक्टिंग इस कहानी को और ज्यादा प्रभावशाली बना सकती है।

उनके साथ नजर आएंगी शरवरी वाघ, जो नई पीढ़ी की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस फ्रेश और आकर्षक है, और इस फिल्म में उनका किरदार भावनात्मक रूप से मजबूत और संवेदनशील हो सकता है। दिलजीत और शरवरी की केमिस्ट्री दर्शकों के लिए एक खास आकर्षण बन सकती है।

फिल्म में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की मौजूदगी इसे और भी खास बनाती है। अपने अनुभव और गहरे अभिनय के लिए मशहूर नसीरुद्दीन शाह किसी भी किरदार को जीवंत कर देते हैं। इस फिल्म में उनका रोल कहानी को एक नई दिशा देने वाला और महत्वपूर्ण हो सकता है।  CSK vs MI Match Preview : चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8विकेट से हाराया

इसके अलावा वेदांग रैना भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, जो युवा ऊर्जा और नए नजरिए का प्रतिनिधित्व करते हैं। वेदांग तेजी से उभरते हुए कलाकार हैं, और उनका किरदार कहानी में एक अलग परत जोड़ सकता है, जो नई पीढ़ी की सोच को दर्शाता है।

मैं वापस आऊंगा की Story :

इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित ‘मैं वापस आऊंगा’ (2026) 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक रोमांटिक पीरियड ड्रामा है। दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह अभिनीत यह फिल्म यादों, जुदाई और वापस घर लौटने की मार्मिक प्रेम कहानी है, जो पुराने दौर के रोमांस को दर्शाती है।

CSK vs MI Match Preview : चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8विकेट से हाराया

CSK vs MI Match Preview :

IPL 2026 ka 44 वा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के होम ग्राउंड MA Chidambaram stadium में खेला गया । जिसमें मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने का फ़ैसला लिया । इस मैच को CSK ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए Mumbai Indians को 8 विकेट से हराया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 159/7 का स्कोर बनाया, जिसे चेन्नई ने 18.1 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया।

CSK VS MI 2026 : आज का महामुकाबला – IPL की दो सबसे सफल टीमों के बीच चेन्नई के मैदान पर जबरदस्त जंग होगी

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की परफॉमेंस :

आईपीएल के इस मुकाबले में Mumbai Indians ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। मुंबई की शुरुआत खराब रही और Will Jacks सिर्फ 1 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद Ryan Rickelton ने 37 रन की तेज पारी खेली, लेकिन टीम को बड़ी साझेदारी नहीं मिल सकी।
मध्यक्रम में Naman Dhir ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा Suryakumar Yadav ने 21 रन, जबकि कप्तान Hardik Pandya ने 18 रन का योगदान दिया। आखिरी ओवरों में MI ज्यादा तेजी नहीं पकड़ सकी और 159 रन तक ही पहुंच पाई।
गेंदबाजी में Chennai Super Kings के लिए Anshul Kamboj सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए और मुंबई के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। Noor Ahmad ने भी शानदार स्पेल डालते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं Jamie Overton ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK ने शानदार बल्लेबाजी की। कप्तान Ruturaj Gaikwad ने 48 गेंदों पर 67 रन की नाबाद पारी खेली। उनके साथ K. Sharma ने 40 गेंदों में 54 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। CSK ने 18.1 ओवर में 160/2 बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया।

New Zealand vs Bangladesh 3rd T20 :न्यूज़ीलैंड ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया, बेवन जैकब्स की तूफानी पारी से सीरीज़ बराबर

nz vs ban

New Zealand vs Bangladesh 3rd T20 :

New Zealand vs Bangladesh 3rd T20 न्यू जीलैंड और बांग्लादेश के बीच 3 थर्ड T-20 मैच बांग्लादेश के स्टेडियम शेर ए बंगला ढाका में खेला गया। जिसमें न्यू जीलैंड के कप्तान निक केली ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फ़ैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बगलादेश 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई nz vs ban

New zealand vs Bangladesh Batting Performance :

आज खेले गए टी20 मुकाबले में New Zealand national cricket team ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Bangladesh national cricket team को 6 विकेट से हरा दिया। डकवर्थ-लुईस (DLS) मेथड के तहत संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूज़ीलैंड ने यह मैच 20 गेंदें शेष रहते जीत लिया। इस जीत के साथ 3 मैचों की सीरीज़ 1-1 से बराबर हो गई।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। Litton Das ने 26 रन की कप्तानी पारी खेली, जबकि Towhid Hridoy ने 33 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की। इसके अलावा Soumya Sarkar (16 रन) ने तेज शुरुआत दी, लेकिन कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल सका। पूरी टीम 14.2 ओवर में 102 रन पर सिमट गई।
न्यूज़ीलैंड की गेंदबाज़ी काफी प्रभावी रही। Josh Clarkson और Nathan Smith ने अहम विकेट निकालकर बांग्लादेश को दबाव में रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड टीम की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन इसके बाद Bevon Jacobs ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने मात्र 31 गेंदों में नाबाद 62 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनके अलावा Tim Robinson ने 23 रन का योगदान दिया।
अंत में Dean Foxcroft 15 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को आसानी से जीत दिला दी। न्यूज़ीलैंड ने 11.4 ओवर में 104/4 बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

CSK VS MI 2026 : आज का महामुकाबला – IPL की दो सबसे सफल टीमों के बीच चेन्नई के मैदान पर जबरदस्त जंग होगी

NZ vs Ban: प्लेइंग इलेवन
बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन:

सैफ हसन, तानसेन हसन, लैटिन दास,परवेज़ हुसैन इमोन, तौहीद हृदय, शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, शोरफुल इस्लाम, रिपन मोंडोल,

New zealand प्लेइंग इलेवन:

Katene clarke, Dane cleaver, nick kelly, Devon Jecobs, Dean Foxcroft, Josh Clarkson, Nathan Smith, Ish Sodhi,Jayden Lennox, Ben Sears

 

CSK VS MI 2026 : आज का महामुकाबला – IPL की दो सबसे सफल टीमों के बीच चेन्नई के मैदान पर जबरदस्त जंग होगी

CSk vs mi

CSK VS MI 2026 :

आज आईपीएल 2026 का 44 वा मैच IPL की दो सबसे बड़ी टीमों के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है – Chennai Super Kings vs Mumbai Indians। यह मैच शाम 7:30 बजे MA Chidambaram Stadium, चेन्नई में खेला जाएगा। दोनों टीमों के फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईए जानते है कैसी रहेगी चिदम्बरम स्टेडियम की पिच,

CSk vs mi

MA Chidambaram stedium Pitch repoet :  

चेन्नई का MA चिदंबरम स्टेडियम, जिसे फैंस “चेपॉक” के नाम से जानते हैं, भारत के सबसे पुराने और खास क्रिकेट मैदानों में से एक है। इस मैदान की पिच अपनी धीमी गति और स्पिन गेंदबाजों को मदद देने के लिए मशहूर है। यहां खेले गए मुकाबलों में अक्सर देखा गया है कि बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होता, खासकर जब गेंद पुरानी होने लगती है। चेपॉक की पिच आमतौर पर स्लो और ड्राई रह

ती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच और भी धीमी हो जाती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को टर्न और बाउंस मिलने लगता है। यही कारण है कि यहां स्पिनर्स मैच का रुख पलटने में अहम भूमिका निभाते हैं।

CSK vs SRH Pitch Report: क्या आज चेन्नई सुपर किंग्स अपनी जीत को बरक़रार रख पाएगी , क्या आज MS धोनी मैच खेलेंगे

Channai Super Kings vs Mumbai indians: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड – IPL की सबसे बड़ी राइवलरी

आईपीएल की सबसे चर्चित राइवलरी में अगर सीधा सवाल पूछा जाए कि CSK और MI में से ज्यादा मैच किसने जीते हैं, तो जवाब साफ है—मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में MI ने ज़्यादा बार जीत हासिल की है, जबकि CSK थोड़ा पीछे रही है।
कुल हेड-टू-हेड आंकड़ों के अनुसार, दोनों टीमों के बीच लगभग 41 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने करीब 22 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इससे साफ पता चलता है कि ओवरऑल रिकॉर्ड में MI आगे है।
हालांकि यह भी सच है कि अंतर बहुत बड़ा नहीं है, और चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले कुछ मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस गैप को कम किया है। हालिया मैचों में CSK का प्रदर्शन बेहतर रहा है, लेकिन कुल रिकॉर्ड अभी भी मुंबई इंडियंस के पक्ष में ही है।