IPL 2026 DC Vs MI:
IPL 2026 का 8 वा मैच दिल्ली कैपिटल vs मुंबई इंडियंस के बीच होने जा रहा है यह मैच दिल्ली कैपिटल के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम मैं आज दोपहर 3 : 30 PM पर खेला जाएगा ।

अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट :
IPL 2026 का 8 वा मैच दिल्ली कैपिटल vs मुंबई इंडियंस के बीच होने जा रहा है यह मैच दिल्ली कैपिटल के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम मैं आज दोपहर 3 : 30 PM पर खेला जाएगा । अरुण जेटली स्टेडियम की पिच टी20 मैचों में आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। यहां की सतह सपाट और काली मिट्टी वाली होती है, जिससे गेंद आसानी से बल्ले पर आती है और बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है। छोटी बाउंड्री (लगभग 65-68 मीटर) और तेज आउटफील्ड के कारण यहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं।
इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 170-177 रन के बीच रहता है, लेकिन अच्छी बल्लेबाजी होने पर टीमें 200+ स्कोर भी आसानी से बना सकती हैं। हाल के रिकॉर्ड के अनुसार, यहां 278/3 जैसा बड़ा स्कोर भी बन चुका है, जो इसकी बल्लेबाजी फ्रेंडली प्रकृति को दर्शाता है।
गेंदबाजों की बात करें तो शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजों के लिए और आसान हो जाती है। स्पिनर्स को हल्की मदद मिलती है, लेकिन वे मैच पर पूरी तरह हावी नहीं हो पाते।
टॉस की भूमिका भी अहम रहती है।
Delhi capitals vs Mumbai indians Playing XI :
दिल्ली कैपिटल प्लेइंग इलेवन:
पथुम निस्संका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी. नटराजन, मुकेश
मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिशेल सेंटनर/शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा