RR vs SRH Match Preview :
आईपीएल के इस मुकाबले में Sunrisers Hyderabad ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Rajasthan Royals को 57 रनों से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 20 ओवर में 216/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 19 ओवर में 159 रन ही बना सकी।
सनराइजर्स की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और Abhishek Sharma जल्दी आउट हो गए। इसके बाद Travis Head ने 18 रन बनाए, लेकिन असली धमाका कप्तान Ishan Kishan ने किया। उन्होंने 44 गेंदों में 91 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।
मध्यक्रम में Heinrich Klaasen ने 40 रन और Nitish Kumar Reddy ने तेज 28 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंत में निचले क्रम ने भी तेजी से रन जोड़कर स्कोर 200 के पार पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम लगातार विकेट खोती रही और रन गति बनाए रखने में असफल रही। सनराइजर्स के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए राजस्थान को 159 रन पर रोक दिया।
RR vs SRH : SRH के सामने बेअसर दिखी Rajasthan Royals की बॉलिंग
इस मुकाबले में Sunrisers Hyderabad के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Rajasthan Royals की बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में रखा और टीम को 159 रन पर ऑलआउट कर दिया।
सबसे बेहतरीन गेंदबाजी Pratul Hinge ने की, जिन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 अहम विकेट लिए। उनके साथ Sakib Hussain (इम्पैक्ट प्लेयर) ने भी कमाल दिखाया और 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट झटके। इन दोनों गेंदबाजों ने राजस्थान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
इसके अलावा Eshan Malinga ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। हालांकि Shivam Kumar और Nitish Kumar Reddy को विकेट नहीं मिले, वही बात करे राजस्थान रॉयल्स की बोलिंग तो तेज गेंदबाज Jofra Archer ने जरूर कोशिश की और 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से ज्यादा सहयोग नहीं मिला। Sandeep Sharma ने 4 ओवर में 52 रन देकर 1 विकेट लिया, जो काफी महंगा साबित हुआ।
वहीं Tushar Deshpande का दिन और भी खराब रहा, उन्होंने 4 ओवर में 55 रन लुटाए और सिर्फ 1 विकेट हासिल किया। स्पिन विभाग में Riyan Parag ने 1 ओवर में 5 रन देकर 1 विकेट लिया, लेकिन उन्हें ज्यादा गेंदबाजी का मौका नहीं मिला।
RR vs SRH : प्लेइंग इलेवन
SRH प्लेइंग इलेवन :
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, H. क्लास्शान,सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार · प्रफुल्ल हिंगे · ईशान मलिंगा · साकिब हुसैन
प्रफुल्ल हिंगे बने प्लेयर ऑफ द मैच :
आईपीएल डेब्यू में 4 ओवर फेंक 34 रन देकर 4 विकेट लेने वाले प्रफुल्ल हिंगे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पहले ओवर में ही तीन खिलाड़ियों को डक पर आउट कर उन्होंने राजस्थान की कमर तोड़ दी थी।
RCB vs RR: राजस्थान रॉयल्स की शानदार जीत, 6 विकेट से हराया बैंगलोर को,वैभव सूर्यवंशी का धमाका
